हिट एंड रन केस को लेकर केंद्र सरकार के नए कानून के विरोध में उतरे ट्रक व बस चालक, बस स्टैंड पर पसरा रहा सन्नाटा

हिट एंड रन केस को लेकर केंद्र सरकार के नए कानून के विरोध में उतरे ट्रक व बस चालक, बस स्टैंड पर पसरा रहा सन्नाटा
हिट एंड रन केस को लेकर केंद्र सरकार के नए कानून के विरोध में उतरे ट्रक व बस चालक, बस स्टैंड पर पसरा रहा सन्नाटा

हिट एंड रन केस को लेकर केंद्र सरकार के नए कानून के विरोध में सिवनी मालवा में भी सभी बसों तथा ट्रकों के पहिए थम गए। यात्री बसों के चालकों ने भी हड़ताल शुरू कर दी। सिवनी मालवा से हरदा-नर्मदापुरम सहित अन्य स्थानों पर जाने वाली सभी यात्री बसें भी चालकों ने नहीं चलाईं। नए वर्ष के पहले दिन ट्रक, यात्री बसों समेत स्कूल बसों के पहिए थमे रहेंगे। साथ ही ये हड़ताल 3 दिन तक जारी रहेगी। जिसके चलते सिवनी मालवा के बस स्टैंड पर सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा।

बस चालकों ने बताया की हमारी अकेले की हड़ताल नहीं है बल्कि सभी चालक देशव्यापी हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। कई स्कूलों के अवकाश हैं, इसलिए बसों का संचालन नहीं हो रहा है। बता दें कि आल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा था, जिसमें हिट एंड रन केस को लेकर लाए गए नए कानून का विरोध किया था। साथ ही कानून को वापस लेने की मांग की थी। ट्रकों के ड्राइवर अपने वाहन खड़े करके जा रहे हैं।

आपको बता दें की विगत दिवस सभी वाहनों के चालकों के द्वारा एसडीएम के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार नितिन राय को सौंपा गया था। जिसमे उनके द्वारा हिट एंड रन केस को लेकर केंद्र सरकार के नए कानून को वापस लेने का अनुरोध किया गया था साथ ही चेतावनी भी दी गई थी की यदि जल्द कानून वापस नहीं लिया जाता है तो सभी चालक देशव्यापी आन्दोलन करेंगे। जिसको लेकर 1 जनवरी से बसों तथा ट्रकों के चालक हड़ताल पर चले गए है। बताया जा रहा है की ये हड़ताल 3 दिनों तक जारी रहेगी।